IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर का सपना हुआ साकार, मुकाम को हासिल करने पर हर जगह सीमा ठाकुर की हो रही जय कार

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर हिमाचल की बेटियों के लिए एक मिसाल है। सोलन जिला की अर्की की बेटी सीमा ठाकुर ने अपने शौक को जनून में बदल दिया। आज़ इसी कारण उन्हें लोग जानते हैं। सीमा के पिता बलिराम ठाकुर भी पथ परिवहन निगम में बस चालक थे। सीमा के अनुसार पिता का यही लक्ष्य रहता था कि सवारिया अपने स्थान पर सुरक्षित पहुंचे। इस बात ने सीमा को भी बहुत प्रभावित किया। यही कारण था कि सीमा ठाकुर ने भी बस चालक बनने की ठान ली। सीमा ठाकुर ने कोटशेरा कॉलेज से B.A के उपरांत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में M.A कि डिग्री प्राप्त की। सीमा ठाकुर ने 5 मई 2016 को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम में बतौर चालक अपनी सेवाएं प्रारंभ की। सीमा ठाकुर का एक ही सपना था

कि वह भी वोल्वो बस चलाए जिसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। सीमा ठाकुर की कड़ी जद्दोजहद के उपरांत यह सपना साकार हुआ। अपने गुरु दीपराम जी के सानिध्य में गत दिनों वोल्वो बस दिल्ली रोहडू को लेकर नए बस स्टैंड रोहडू पहुंचने पर सीमा ठाकुर का स्थानीय निवासियों वह पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने टोपी व हार पहना कर स्वागत किया। सीमा ठाकुर के अनुसार यदि बेटियां ठान ले तो वह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। सीमा ठाकुर की इस उपलब्धि के लिए सावड़ा निवासी शकुंतला रावत,झडग निवासी बागवान लोकेंद्र सारटा,पंजाब नेशनल बैंक सावडा में कार्यरत शीतल वर्मा, नारकंडा निवासी कांता शर्मा, ठियोग निवासी लता शर्मा व कुब्जा शर्मा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button