ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News नेमावर के नर्मदा तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा, गंगा दशहरा महापर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई मां नर्मदा में आस्था की डुबकी

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

 देवास महानगर से 135 किलोमीटर दूर नेमावर के नर्मदा तट पर मंगलवार को गंगा दशहरा महापर्व होने के कारण मालवा अंचल सहित कई प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने संसाधनों के साथ मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे जहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना करने के पश्चात सिद्धेश्वर महादेव का जल अभिषेक कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही विद्वान पंडितों की माने तो भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरे महापर्व का काफी महत्व माना गया है धार्मिक मान्यता अनुसार आज ही के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था कि मां नर्मदा और गंगा का मिलन इसी दिन हुआ था इसी कारण आज मां गंगा और नर्मदा में स्नान ध्यान करने का काफी धार्मिक महत्व माना गया है आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का मां नर्मदा के तट पर पहुंचना प्रारंभ हो गया था दोपहर तक लगभग 1 एक लाख से अधिक श्रद्धालु नेमावर की नर्मदा तक पहुंच चुके थे और श्रद्धालुओं का आने का क्रम लगातार जारी था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button