ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News गुरुकुल संस्कृति युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला  काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलहरी घाट गाजीपुर मंडला में गुरुकुल संस्कृति युवा चरित्र निर्माण शिविर का समापन किया गया कार्यक्रम में 11 कुंडीय यज्ञ किया गया मां नर्मदा गोशाला का उद्घाटन मंडला सांसद माननीय श्रीमान फग्गन सिंह जी कुलस्ते के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में मंडला क्षेत्र के विधायक श्रीमान देव सिंह सैयाम जी और मंडला से पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके जी एवं मंडला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमान विनोद कछवाह कार्यक्रम में अनेक विद्वान ग्रामीण लोग पधारे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संपूर्णानंद जी महाराज[ अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कुरुक्षेत्र हरियाणा ] के द्वारा की गई कार्यक्रम में अनेक विद्वान धर्म प्रेमी सज्जन पधारे गुरुकुल कालवा जींद हरियाणा से आचार्य राजेंद्र जी महाराज , उत्तर प्रदेश गुरुकुल से आचार्य कुलदीप जी , आचार्य राजेश जी होशंगाबाद, गुरुकुल से ऋतस्पति जी महाराज, खड़े श्री जी महाराज, वानप्रस्थी धर्म मुनिजी महाराज, अंगिरा जी एवं अनेक विद्वान व धर्म प्रेमी सज्जन पधारे। मां नर्मदा गोशाला उद्घाटन के कार्यक्रम में माननीय सांसद महोदय श्रीमान फग्गन सिंह जी कुलस्ते द्वारा 5 लाख रुपए गुरुकुल परिवार को देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लाठी,तलवार ,भाला प्रदर्शन वे अनेक योगिक क्रियाओ का प्रदर्शन किया गया साथ ही साथ विद्वानों द्वारा धर्म संस्कृति वेदों के बारे में बौद्धिक उपदेश किया गया। कार्यक्रम में मंडला से धर्म प्रेमी सज्जन पधारे सरपंच महोदय, भूतपूर्व सैनिक श्रीमान प्रेम लाल गुप्ता जी ,संजय ठाकुर जी ,भानु खत्री जी, अधिवक्ता दुर्गेश यादव जी, प्रेम लाल यादव जी ,कटरा उपसरपंच दिलीप गौतम जी, विभु आर्य जी, रामचंद्र आर्य जी, महेंद्र आर्य जी ,पूरन सिंह जी ठाकुर ,बाली जी, तांबे जी ,कटरा से डॉ मुकेश मौर्य जी ,डॉ विकास राय जी महाराजपुर ,डॉ नील सिंह जी महाराजपुर ,वकील अजय शर्मा जी, डॉ प्रीति मौर्या जी ,डॉ श्वेतल राय जी, नूपुर डोंगसरे जी पधारे कार्यक्रम की समाप्ति काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल के संचालक आचार्य भीम देव जी महाराज के उद्बोधन के द्वारा की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button