छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Chhattisgarh News स्वर संगम कार्यक्रम दुर्ग में पहली बार अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे जी थे।

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

दुर्ग  छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी अधिकारी, कर्मचारी , एलआईसी बैंक, एवं एडवोकेट, से प्रतिभागियों को लेकर स्वर संगम 2023 गायन प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला दुर्ग के बैनर तले आयोजित हुआ। जिसका फाइनल दिनांक 28 मई 2023 को विवेकानंद भवन दुर्ग में संपन हुआ, इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महादेव कावरे जी दुर्ग संभाग आयुक्त , अध्यक्षता राकेश तंबोली जी द्धारा किया गया, सर्वप्रथम महादेव कावरे जी ने मांसरस्वती जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारभ किया । मंच पर विराजमान कांवरे जी को पुष्प गुच्छ से समिति के अध्यक्ष राकेश तंबोली जी एवं सदस्योंने स्वागत किया ।फाइनल के दिन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने दिव्यांग बच्चे जो शासकीय स्कूल में अध्ययनरत है उन सबका सम्मान स्टेज पर बुलाकर किया गया। सुरेन्द्र पांडे ने बताया कि इन बच्चों को जो चल फिर नही सकते थे उन सभी बच्चोंको अपने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर स्कूल जाने के लायक बनाया गया है, इन सभी को महादेव कावरे के हाथों से ट्राफी गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इन सबके सहयोग के लिए डॉ.मानसी गुलाटी समाज सेविका का योगदान रहा, एल आई सी से भाई सुरेंद्र एवं सूर्या राजपूत ने सहयोग दिया। हमारे जज एस एस पाटिल ,श्रीवास्तव जी के कहने पर गायन प्रतियोगिता शुरू की गई ,जसब ने मनमोहक गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी एक से बढ़कर एक गायन प्रसूति दी। फाइनल राउंड में प्रतियोगी ललित सेन, नीतू साहू ,कृष्ण कुमार राव ,सुरेखा गोपाल, संजीव मिश्रा , अनामिका गुआ , राहुल सोनी, इन सब के बीच घमासान गीतों से प्रारंभ हुआ। फाइनल 2023 में स्वर संगम कार्यक्रम में अपना बेस्ट गीत गायेफाइनल में तृतीय स्थान में कृष्ण कुमार राव , द्वितीय स्थान मे सुरेखा गोपाल , एवं प्रथम स्थान में स्वर संगम 2023 में प्रथम पुरुस्कार नीतू साहू को दिया गया । सभी प्रतियोगी का सम्मान मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर किया गया। प्रथम पुरस्कार31000 ट्राफी प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान राउंड 21000 ट्राफी प्रमाण पत्र, तृतीय स्थान 11000 व ट्राफी प्रमाण पत्र दिया गया ।समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य उपाध्यक्ष गोपाल निर्मल कर, महासचिव रोहिताश भुआल, सचिव रंजीता तंबोली, लोकेश नाग ,हर्ष राय, सहसचिव सूरज सिन्हा, विजय देवांगन, उत्कर्ष , लोकेश्वर सिंह ठाकुर, मिडिया प्रभारी एम एल प्रजापति, सदस्य रवि शर्मा ,अभिषेक साहू , गोवर्धन, नीता गुप्ता, का योगदान रहा।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button