ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News सिरमौर जिला में राजकीय माध्यमिक पाठशाला तिरमली के अध्यापकों ने समाज सेवा में पहल की है, यहां तिरमली स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी स्कूली बच्चों को निशुल्क टाई, बेल्ट समेत आईडी का उपलब्ध करवाएं है।

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह रेणुका जी सिरमोर हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रभारी अजय शर्मा, पीईटी हरीश कुमार, मनोज शर्मा, मीरा देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे इन स्कूली बच्चों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है ऐसे में इन स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री समेत स्कूल ड्रेस या फिर अन्य किसी भी प्रकार की मदद हो अध्यापकों का प्रयास रहता है कि उनको आसानी से उपलब्ध करवाई जाए। ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले इन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई और सरल व आसान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चें निजी स्कूलों में जाने वाले बच्चों द्वारा लगाई जाने वाली टाई बेल्ट आईडी कार्ड देखकर अपने आप को छोटा न समझे इसी प्रयास के साथ प्रत्येक वर्ष तिरमली स्कूल में तैनात अध्यापक आवश्यकता अनुसार यह शिक्षा ग्रहण करने आने वाले स्कूली बच्चों को मदद पहुंचाते हैं। इस मौके पर अध्यापकों की यह पहल देखते हुए स्कूल एसएमसी अध्यक्ष रेणु बाला ने भी अध्यापकों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button