ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News सम्मान समारोह का आयोजन शिमला जिला की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा में पंचायत स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत धरोगड़ा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन शिमला जिला की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा में पंचायत स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा को सम्मानित करना था।प्रधान ग्राम पंचायत धरोगड़ा खमेश कश्यप, उपप्रधान दिलीप वर्मा,वार्ड सदस्य जयमालाशर्मा,चंद्रकांता,अशोक भंडारी, हितेंद्र वर्मा व इन्दिरा ने पंचायत के सभागार में महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा की सभी महिला कलाकारों का स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत धरोगड़ा खमेशकश्यप, उप प्रधान दिलीप वर्मा ने महिला कलाकारों के सम्मान में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा की सभी महिलाएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखती हैं। हाल ही में आदर्श महिला मंडल सुन्नी के सौजन्य से तीन दिवसीय नारी चेतना अभियान उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपनी पहाड़ी कला एवम सस्कृति का प्रदर्शन करने के हेतु मंच प्रदान करना था। इस आयोजन में महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी के चलते ग्राम पंचायत धरोगड़ा की कार्यकारिणी ने इन महिला कलाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। पंचायत सचिव यशवंत वर्मा ने महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा की सभी महिला कलाकारों द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए वह ग्राम पंचायत का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। यशवंत वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को पंचायत के विकास में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। समारोह का मंच संचालन श्रीलेखराज शर्मा जी ने किया। महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा की प्रधान शीतल वर्मा ने महिला कलाकारों को पंचायत द्वारा सम्मानित करने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button