ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा में आए सब आगे – विधायक रामलाल शर्मा

बेटी निहारिका के चौथे जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पशु पक्षी के लिए लगाए सीमेंट निर्मित पानी के 11 पात्र

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू   शहर के भोजलावा रोड स्थित गोविंद नगर में शुक्रवार को बेटी निहारिका के चौथे जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित कर पशु पक्षी के लिए सीमेंट निर्मित पानी के 11 पात्र रखवाए गए हैं। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षाविद श्यामलाल मिश्रा ने कहा पशु पक्षियों की सेवा बढ़-चढ़कर करनी चाहिए। इससे पूर्व भी जन्मदिवस पर ऐसे आयोजन किए गए हैं। शिक्षक ब्रह्मदत्त मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा, सर्वब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षक मेघराज शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक हजारीलाल शर्मा, शिक्षक अजय शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान नानकराम शर्मा, बाबूलाल मिश्रा, मनीष, अशोक, पवन, दामोदर, चंद्रप्रकाश, सूरज, रमाकांत, कुलदीप सिंह, लालचंद यादव, अंकित बटवाल, निरंजन, सुनील, कालूराम जाट, प्रदीप चूलेट, मुकेश, ओमप्रकाश, मीनाक्षी, उषा, गीता, पूजा, चारविक, देवांशी, युक्ति मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button