ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

Rajasthan News 12वीं कलावर्ग के परिणाम में सरस्वती विद्या विहार ने फिर से लहराया परचम।

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

सरस्वती विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर वर्ष की भांति माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कला वर्ग परीक्षा परिणाम 2023 में दबदबा कायम रखते हुए उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गरिमा शर्मा ने 95.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बांदीकुई क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। साथ ही अन्य 10 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के निर्देशक लेखराज सैनी ने बताया कि 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किये तथा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य भगवान सिंह नरूका, उपप्रधानाचार्य हीरालाल बैरवा, मुरारी लाल सैनी, गजराज सिंह, महेंद्र भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, जगदीश जोनवाल, नीरज गोयल सीताराम सैनी, रमेश चंद सैनी, बृजमोहन सैनी, मदन लाल सैनी आदि स्टाफ मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button