ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मित्रपुरा क्षेत्र में तूफान से सेकड़ो पेड़ टूटे, चद्दर उड़े,दर्जनों बिजली के खम्बे गिरे,बिजली बाधित , मरम्मत में जुटा विभाग

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

  माधोपुर : जिले की मित्रपुरा व बोंली दोनों तहसीलों में रात्रि ग्यारह बजे अचानक भयंकर तूफान आया व साथ ही हल्की बरसात भी हुई ।तेज तूफान से सेकड़ो की तादाद में पेड़ टूट व उखड़ गए। मित्रपुरा तहसील के बंपुई में एक मकान गिर गया ।बोंली के लाखनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच सियाराम मीना ने बताया कि खोहरी ,रतनपुरा, लाखनपुर गोल ,खेड़ा आदि गांवों में सेकड़ो पेड़ टूट गए व कुछ पेड उखड़ गए।खेड़ा गांव में करीब छः बिजली के खंभे उखड़ गए।कहि जगह से बिजली की लाइन फाल्ट हो चुकी है।कई लोगो के चद्दर उड़ गए।बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति के लिए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया ।जिससे बिजली की आपूर्ति जल्दी चालू हो सकें ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button