ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

 निकाली शोभायात्रा

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

आचार्य पं. जगदीश प्रसाद शास्त्री के आचार्यत्व मे कार्यक्रम का आयोजन नीमकाथाना मावंडा कला मे श्री राधा कृष्ण मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन आचार्य पं. जगदीश प्रसाद शास्त्री के आचार्यत्व मे किया गया इससे पूर्व पं. विकास शास्त्री,पं. मनीष शर्मा, गिरीश जोशी, आदित्य शर्मा सहित विद्वान् जनों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ विशेष पूजा अर्चना कर मूर्तियो को स्नान, वास आदि करवा कर प्राण प्रतिष्ठा करवाई इससे पूर्व मंदिर मे हवन भी किया गया जिसमे मुख्य यजमान मुकेश कुमार सहित सभी ग्रामीणों ने आहुतियाँ दी इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रो से सर्वें भवन्तु की कामना के साथ की गई बालाजी मंदिर के पुजारी बिहारी लाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। मूर्तियो को नगर भ्रमण भी करवा गया जिसमे कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सभी भक्त लोग नाचते गाते हुए पहुंचे व अनेक महिलाओ ने मंगल गीत भी गाते हुए भाग लिया कार्यक्रम मे भोजन प्रशादी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मंदिर मे महारती का आयोजन भी किया गया साथ ही मंदिर मे दर्शन के लिए भगतो का ताँता लगा रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button