ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News चंवरा किशोरपुरा के पालटुदास अखाड़े के बालाजी मंदिर पर 30 मई को भरने वाले गंगा दशहरे मेले की तैयारी अंतिम चरण पर आज निकलेगी 9 किलोमीटर की ऐतिहासिक कलश यात्रा

आज निकलेगी ऐतिहासिक कलश यात्रा

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

गुढ़ागोडजी। चंवरा किशोरपुरा के मोरिंडाधाम पलटूदास अखाड़े के पंचमुखी बालाजी मंदिर पर 30 मई को भरने वाले गंगा दशहरा मेले की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा से होगी। मेला कमेटी के गजराज सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा,डॉक्टर सांवरमल सैनी, पंकज मीणा किशोरपुरा,रामनिवास सैनी, ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है गुरुवार को प्रातः 7:15 बजे कलश यात्रा चवरा कस्बे के ठाकुर जी के मंदिर से प्रारंभ होकर चौफूलिया स्टैंड पोँख सड़क से किशोरपुरा गांव होकर मोरिंडा पलटूदास अखाड़े के पर 9 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। कलश यात्रा में हर वर्ष की तरह करीब 2000 महिला पुरुष शामिल होंगे। इसी दिन नानी बाई को मायरो कथा शुरू होगी। 29 मई को भजन संध्या होगी जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार सांवरमल सैनी पूलासर भजनों की प्रस्तुति देंगे।30 मई को गंगा दशहरा पर मेला भरेगा सुबह से रात्रि तक भंडारा चलेगा मेले की तैयारियों को लेकर राधेश्याम कुमावत,हनुमान गुर्जर, शिम्बूदयाल,राधेश्याम सैनी, मनोहर सैनी दीपपुरा, रामअवतार,जीना सैनी,अभिजीत सिंह राठौड़, कुकू कुमार, बन्टी सैनी केटरिंग, बुधराम सैनी ,लालचंद सैनी, रणवीर, अंकित सैनी ,खेमचंद सैनी ,विकास कुमार,अजय सैनी,अंकित विकास सैनी, रोहिताश सैनी, जेपी सैनी, बादर सैनी, मोहर सिंह सहित सभी कार्यकर्ता भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button