ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News कांग्रेस राज में बढ़ा है अपराधों का ग्राफ़ रामलाल शर्मा

जाटावाली और नगर मण्डल चौमूँ में विधायक रामलाल शर्मा ने किया मेरा बूथ-मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का सम्मान

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमूँ  विधायक रामलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में “मेरा बूथ-मेरा सम्मान” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जाटावाली और नगर मण्डल चौमूँ के बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराधों का ग्राफ़ बढ़ा है और अपराधियों के मन मस्तिष्क में सरकार और पुलिस का कोई खोफ नहीं है। उन्होंने 20 जून को बस स्टैंड चौमूं पर कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत जाटावाली बूथ संख्या 144, 145, 146, 152 और चौमूँ में बूथ संख्या 190, 191, 192 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दोरान मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पार्षद संदीप शर्मा, रजनी राहुल दुनदा, राजेंद्र गुलिया, बन्नालाल शर्मा, भागीरथ शर्मा, राकेश शर्मा, गिरधारीलाल जाट, करतार जाट, सरदार जाट, अनिल मीणा, प्रकाश मीणा, हज़ारी मीणा, गोरवर्धन खारवाल, सुरेश मीणा, प्रेमचंद मीणा, धर्मेंद्र बिंजावत, नीरू कुमावत, जितेंद्र सेनी, विजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, कैलाश बछेरा, महेंद्र कुमावत का सम्मान किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button