ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में दिखेंगी परंपरागत व ग्रामीण परिवेश की झलक

स्टेज को गाय के गोबर तथा मिट्टी के लेप से सजाया गया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

स्टेज पर सोफे व कुर्सियों की बजाए परंपरागत मूढों की होगी व्यवस्था ठेठ हरियाणवी अंदाज में होगा मुख्यमंत्री का स्वागत नारनौल 23 मई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम में परंपरागत व ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिलेगी। खान-पान से लेकर सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह पारंपरिक होंगी। ठेठ हरियाणवी अंदाज में मुख्यमंत्री का ग्रामीणों द्वारा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री 24 से 26 मई तक 3 विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। 24 मई को नांगल चौधरी विधानसभा के गांव बलाह कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, निजामपुर में व्यामशाला में व गांव मौसनुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इसी प्रकार 25 मई को नारनौल विधानसभा के गांव ढाणी बाठोठा के ज्ञान केंद्र में, मंडलाना के ज्ञान केंद्र में व गांव सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

उन्होंने बताया कि 26 मई को महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बवानियां में खेल का मैदान नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।
इन सभी जगहों पर मुख्यमंत्री सहित तमाम मेहमानों के लिए स्टेज पर सोफे व कुर्सियों की बजाए परंपरागत मूढों की व्यवस्था की गई है। गर्मी के सीजन में दक्षिणी हरियाणा की सबसे फेवरेट डिश के रूप में जानी जाने वाली राबड़ी का स्वाद भी मेहमान चखेंगे। कुछ जगह पर ग्रामीणों द्वारा स्टेज पर परंपरागत शैली में टेंट की बजाए छप्पर भी बनाए जा रहे हैं। वहीं मुख्य स्टेज को गाय के गोबर तथा मिट्टी के लेप से सजाया गया है। पेयजल के लिए हर जगह पर पानी के मटके रखवाए जाएंगे। इसके अलावा संबंधित उस दिन जिन बच्चों का जन्मदिन है उनका जन्मदिन भी मुख्यमंत्री मौके पर स्टेज पर ही उन बच्चों के साथ मनाएंगे। इस संबंध में जिला प्रशासन ने गांव के सरपंच व बीडीपीओ से सूची लेकर बच्चों को सूचित भी कर दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button