Rajasthan News अलवर जिले के बुर्जा ग्राम पंचायत के खरवा गांव मैं पानी की टंकी से अवैध कनेक्शन

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान
अलवर जिले के बुर्जा ग्राम पंचायत के खरवा गांव मैं पानी की टंकी से अवैध कनेक्शन
अलवर जिले के बुर्जा ग्राम पंचायत के खरवा नामक गांव जोकि बानसूर तहसील में है यहां ग्राम वासियों को जल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगभग 7 साल पहले एक बड़ी टंकी का निर्माण करवाया गया था जिससे कि ग्रामवासी वहां से जल भर कर अपने घर पर ले जा सके। लेकिन कुछ शातिर लोगों ने वहां से धनबल व बाहुबल का उपयोग करते हुए अवैध कनेक्शन लेना शुरू कर दिया। कुछ साल तक तो लोगों ने टंकी के पास जाकर वहां लगी टोंटियों से ही पानी भरना जारी रखा ,लेकिन टंकी निर्माण के दो ढाई वर्ष बाद कुछ लोग टंकी पर लगे पाइपों से बिना किसी पूछताछ के अवैध कनेक्शन लेकर अपने घर तक पाइप लाइन ले गए। जिससे टंकी पर लगे पाइपों पर हर जगह से लोगों ने अवैध कनेक्शन ले लिया और अपने घर तक पाइपलाइन ले गए। इन अवैध कनेक्शनों के कारण बहुत सारे लोगों को पानी की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जो लोग अपने घर तक अवैध कनेक्शन लेकर गए हैं उन्हें तो आवश्यकता से अधिक जल मिल रहा है, दूसरी ओर जो लोग टंकी से कनेक्शन नहीं ले पाए हैं उन्हें पिछले चार-पांच सालों से पानी की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय पर कई बार सरकार को चेताया गया, परेशान लोगों ने कई बार इसका विरोध किया। लेकिन पिछले कई सालों से प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है, जिससे गांव के जल से वंचित लोगों को जटिल समस्या का सामना करना पढ़ रहा है।


Subscribe to my channel