IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News 24 से 26 मई तक महेंद्रगढ़ जिला में जन संवाद कार्यक्रम करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

3 विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों में लोगों से लेंगे सरकार की नीतियों का फीडबैक कल सबसे पहला कार्यक्रम बलाह कलां में होगा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल 22 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने जनसंवाद के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी 24 से 26 मई तक महेंद्रगढ़ जिला में जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से सरकार की नीतियों के बारे में फीडबैक लेंगे। जन संवाद कार्यक्रमों की कड़ी में यह पांचवा जिला है। इसी संबंध में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सोमवार को जिला के गांव बलाहा कलां में पहले कार्यक्रम स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह जनसंवाद कार्यक्रम ग्रामीण परिवेश में बिल्कुल साधारण तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्किंग से लेकर अन्य सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 24 मई को गांव बलाह कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, निजामपुर में व्यामशाला में व गांव मौसनुता के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। इसी प्रकार 25 मई को गांव ढाणी बाठोठा के ज्ञान केंद्र में, मंडलाना के ज्ञान केंद्र में व गांव सिहमा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 मई को गांव नांगल सिरोही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, बवानियां में खेल का मैदान नजदीक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सतनाली के सामुदायिक केंद्र में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अब तक भिवानी, पलवल, कुरुक्षेत्र और सिरसा जिले को कवर किया है। अब इस जन संवाद श्रृंखला का अगला पड़ाव महेंद्रगढ़ जिला में होगा और यहां मुख्यमंत्री 24 से 26 मई तक 3 विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, बीएंडआर से कार्यकारी अभियंता अश्वनी कुमार व बीडीपीओ प्रमोद कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button