ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ पर 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

कस्बे के सोनेश्वर की डूंगरी के प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का कस्बे में लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन समिति के रूपसिंह माताजी ने बताया कि तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभारंभ पर 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो प्रमुख मार्गो से होते हुए गुजरी। समारोह में पण्डितचार्य विष्णु शास्त्री पालड़ी दौसा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना कराई जा रही है। समारोह में 24 मई बुधवार को विशाल भंडारा आयोजित होगा। कलश यात्रा में 251 महिलाओं के साथ ही सैकड़ों लोग साथ थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button