IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News ब्राह्मण समाज ने नारनौल गौड ब्राह्मण सभा के सामने लगाया अन्नकूट का भंडारा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

ब्राह्मण समाज ने नारनौल गौड ब्राह्मण सभा के सामने लगाया अन्नकूट का भंडारा समाज की एकता बनाए रखने के लिए 30 अप्रैल से लगातार हर रविवार को प्रसाद वितरण का प्रोग्राम किया जाता है इसी कड़ी में आज अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया ।यह प्रसाद सभा भवन बंद होने के कारण सभा के सामने टेंट लगाकर प्रसाद वितरण किया गया है ।इस प्रोग्राम में आज करीब 200 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । आज के प्रसाद की व्यवस्था पूर्व पार्षद घनश्याम जी उर्फ लाला भाई ने की है । पिछले रविवार को प्रसाद की व्यवस्था मनोज शास्त्री जी गांव खटोटी ने की थी ब्राह्मण समाज के इन प्रोग्रामों में यदि कोई ब्राह्मण समाज का व्यक्ति मोटर ड्राइविंग सीखना चाहता है तो उसके लिए पंकज भारद्वाज दोचना वाले ने घोषणा की है कि जहां में आम व्यक्ति से ₹3500में गाड़ी चलाना सिखाता हूं वहां ब्राह्मण समाज के व्यक्तियों को ₹2000 में गाड़ी चलाना सिखा दुगा ।इसके साथ ही हमारे पंडित एडवोकेट सीताराम बोहरा जी ने भी घोषणा की है जो भी व्यक्ति ब्राह्मण समाज से है वह नोटरी संबंधित कार्य करवाएगा तो फ्री किए जाएंगे । प्रवीन निर्मल जी ने आज घोषणा की है कि सीएचसी सेंटर से संबंधित कोई भी कार्य ब्राह्मण समाज का व्यक्ति करवायेगा । उसमें वह कंसेशन करेंगे ।शर्त यह होगी कि आपको उनकी दुकान पर जाकर जय श्री परशुराम जी बोलना होगा । इसी तरह ब्राह्मण समाज की इस टीम ने फैसला लिया है कि भविष्य में भी ऐसे प्रोग्राम करते रहेंगे जिनकी आपको समय-समय पर सूचना दे दी जाएगी आज़ भंडारे में राजकुमार कौशिक,वैद्य किशन वशिष्ठ, जिला पार्षद प्रदीप शर्मा, तरुण पांडे गोलू हलवाई, मनोज निर्मल, पृभास छक्कड ,मनोज शास्त्री, उमादत्त शर्मा ,भूपेश पालीवाल, खेमचंद शर्मा ,सरवन शर्मा, संदीप शर्मा कावी, सुभाष कौशिक, शुभम कोशिक, योगेश शर्मा ढाणी बाढोढा, हिमांशु वशिष्ठ ,अभिषेक शर्मा, टिनी शर्मा, रिपुदमन पांडे, उमेश निर्मल, सुमित अत्री, जनार्दन मिश्रा व डिंपल चौबे इस अवसर पर आए हुए समाज के सभी बुजुर्गों वह नौजवान साथियों का पूर्व पार्षद घनश्याम शर्मा ने हार्दिक स्वागत किया तथा वैध किशन वशिष्ठ ने अपने ओजस्वी विचार रखे धन्यवाद किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button