IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आंगनवाड़ी केंद्र में लटकता बिजली का तार बच्चों की पहुंच तक पहुंचा

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

सिवनी ग्राम पंचायत छुई का मामला आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 छुई महिला एवं बाल विकास ग्रामीण क्रमांक 2 छुई के अंतर्गत आने वाली आंगनवाड़ी केंद्र में लगभग 1 वर्ष पूर्व मीटर लाइनमैन के द्वारा लगाया गया आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों की उम्र 3से 5 वर्ष तक बच्चों की उम्र वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ने लिखने, खेलने, खाने पीने के लिए आते हैं और आंगनबाड़ी का मीटर नीचे ही लगा दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा अनेक बार लाइनमैन और मीटर रीडिंग करने वाले को अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चे पढ़ने लिखने आते हैं तो इसे उखाड़ कर ऊपर कर दिया जाए और अभी हाल ही में 1 सप्ताह पूर्व हवा पानी तूफान में जो कि मीटर की लीड नीचे लटक कर झूल रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने बताया कि उन्होंने लाइनमैन को फोन लगाया लेकिन इसके बाद भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।अभी भी भविष्य में दुघर्टना घट सकती है लेकिन कोई भी बिजली विभाग के कर्मचारी ध्यान क्यों नहीं दे रहैं है ये समझ से बाहर है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button