झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News चतरा: 7 प्रेशर आईडी बरामद, किया गया विनिष्ट

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड

  चतरा जगुआर और सीआरपीएफ के संयुक्त टीम ने डिमाइनिंग अभियान चलाकर केडीमोह के चश्मली और टेढ़ा कुसमा जंगल से 7 प्रेशर आईडी बरामद किया है जिसमें डेढ़ किलोग्राम का 5 और 1 किलोग्राम का दो आईडी शामिल है। बरामद प्रेशर विस्फोटक को बीडीएस की मदद से सुरक्षित तरीके से भी विनिष्ट कर दिया गया। उक्त जानकारी चतरा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। बताया गया कि पिछले दिनों भाकपा माओवादी के 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। नक्सलियों के निशानदेही पर ही उक्त विस्फोटक बरामद किया गया और विनिष्ट किया गया। अभियान में सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा मुकेश कुमार, हंटरगंज के थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, हंटरगंज के एसआई कृष्ण कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button