IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ग्राम खिरखिरी में बारातियों से भरा बस पलटी 6 रिफर 24 चोटिल को नैनपुर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

  मंडला  जिले के अंतर्गत ग्राम बारगी से बारात पिंडरई चौकी के सालीवाडा के लिए निकली थी रास्ते में खिरखिरी के मोड में गाड़ी नम्बर mp50 पी 0271 पर पलट गई घटना के बाद चीख पुखार मच गया निजी वाहन और 108 से चोटिल को लाया गया जिस में 6 को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया है 24 का इलाज सिविल अस्पताल नैनपुर में चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही जिला की कलेक्टर और एसपी मंडला ग्रुप में सेंड की गई उसके बाद सीएमएचओ डॉ श्री नाथ सिंह,एसडीएम घोरमारे जी,तहसीलदार,एसडीओपी अमृता जी सिविल अस्पताल नैनपुर आए । मौके पर गई एसडीओपी अमृता जी और स्टाफ ने सभी चोटिल जनो को सामने से सिविल अस्पताल नैनपुर भेजा अकाशमिक चले ग्रुप मे मैसेज के बाद सिविल अस्पताल नैनपुर के समस्त डॉक्टर नर्स वार्ड बाय ड्रेसर अन्य आए और सेवाएं दी जिस से चोटिल जन को समय पर इलाज मिला। मंडला कलेक्टर डॉक्टर सोनाली सिडाना चूकी खुद डॉक्टर है तो बस पलटने और चोटिल जन का अंदाजा मानवीय संवेदनाओं से लगा लिया था तो आपके निर्देश से एसडीएम सीएमएचओ तहसीलदार ने सामने से सिविल अस्पताल नैनपुर में व्यवस्था बनवाई। वही एस पी श्री रजत सकलेचा जी के निर्देश एसडीओपी अमृता जी को मिला तो वो खुद मौके पर गई जिस से समय रहते चोटिल सिविल अस्पताल नैनपुर आए टाइम पर इलाज मिला। खुद एसडीएम सीएमएचओ एसडीओपी तहसीलदार, देर रात तक सिविल हॉस्पिटल में मौजूद रहे।

स्टाफ कम पढ़ने से सेवा भाव में सीएमएचओ खुद गद्दा उठाते नज़र आये। कुल मिलाकर कल हुई बस घटना में जिला और पुलिस प्रशासन के बेहतर तालमेल से कोई मौत नहीं हो पाई रेलवे से भी डॉक्टर तेजा ने सेवा दिया उक्त घटना एक सबक दे गई की बेलगाम भाग रही बस पर रोक जरूरी है। चार गंभीर चोटिल जिस में एक बच्ची का हाथ कोहनी से अलग हो गया पिक विचलित कर सकती है। अन्य लोग को भी गंभीर चोट है जिन को उच्च स्तरीय इलाज की जरूरत है जानकारी मिली है मंडला कलेक्टर डॉक्टर सोनाली जी ने मेडिकल मे समय पर इलाज हेतु जबलपुर कलेक्टर से बात की है कल रात के समय मे हुई घटना के बाद दवाई और मूल भूत साधन कम पड गए सीमित उपलब्धता पर भी सेवाएं सराहनीय रही सिविल अस्पताल नैनपुर की रही । किंतु एक सबक सिविल अस्पताल नैनपुर को मिला एक दोड दौड़ के दवाई व अन्य साधन बुलाए जा रहे थे जबकि होना चाहिए था की इमरजेंसी किट अलग से रखा जाना चाहिए था। बड़ी ही खेद और विडंबना का विषय था इतनी बड़ी घटना घट गई एक 14 साल की बच्ची का हाथ कट गया पांच अन्य चोटिल भी अंग भंग हो गया पर तीन घंटे में एक भी जन प्रति निधि नही सिविल अस्पताल नैनपुर आया जबकि जिला कलेक्टर डॉक्टर सोनाली जी और एसपी मंडला श्री रजत सकलेचा घटना क्रम की पल पल अपडेट लेते रहे। ये मानवीय मूल्यों वाली समाजिक सरो कार वाली मानवीय संवेदना जन प्रति निधियो को रखा जाना रहा मैदानी स्टाफ और मरीज के परिजनों ने नागरिक मंच के कार्य कर्ता के साथ मरीजों को उतारा और इलाज करा के 108 में जबलपुर भेजा चंपा शंकर एंबुलेंस की सेवा भी सिविल अस्पताल में रही।।सीएमएचओ डॉ श्री नाथ जी ने बताया की इमरजेंसी में सूचना के बाद जो स्टाफ नहीं आया उनको नोटिस जारी किया जा रहा है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button