Madhya Pradesh News श्रीराम जानकी मंदिर में एकत्र होकर ग्राम बासियों ने ली अबैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की शपथ।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश
ग्राम सुनवाई कला, गढी करहिया एवं आसपास के ग्रामों में बे खौफ चल रही अबैध शराब बिक्री से जहाँ शराबियों की चांदी है वही उनके परिवार जन काफी परेशान है। शराबी घर परिवार में झगड़ा कर शराब पीने के लिए पैसे ले जाते हैं और फिर शराब पीकर गली मुहल्लों में उत्पात मचाते हैं,जिससे ग्राम बासी खासे परेशान हैं,इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ग्राम बासियों ने आज शाम श्री राम जानकी मंदिर में इकट्ठा होकर बिचार बिमर्श किया। बिचार मंथन के बाद सभी ने एक राय होकर निर्णय लिया कि आज से ना शराब पियेंगे और ना ही ग्रामों में अबैध शराब बिक्री नहीं चलने दी जायेगी। इसके लिए सभी ने भगवान श्री राम जानकी मंदिर में शपथ ली ।
इस आशय की जानकारी जैसे ही सुनवानी थाना प्रभारी श्री जगमोहन सिंह को मिली उन्होंने तत्काल मौके पर पहुँच कर ग्राम बासियों से संपर्क किया एवं उन्हें भरोसा दिया कि शराबियों के आतंक को हर संभव खत्म किया जायेगा। एवं उन्हें जानकारी मिलते ही नशेड़ियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। वही ग्रामीण आपस में खुसर-पुसर करते दिखे कि दरोगा जी आज कैसे बहती गंगा में हांथ धोने आ गए। जबकि उन्हें इन शराबियों के बारे में सब जानकारी रहती है।




Subscribe to my channel