IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News अधिवक्ताओं के विरूद्ध दर्ज एफआईआर का मामला

अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसपी के विरोध में निकाला जलूस

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर के विरोध ने आज गति पकड़ ली है। आज जिला बार एसोसिएशन के सदस्य, बार प्रधान राजकुमार रामबास की अगुआई में नारे लगाते हुए जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। आज दोपहर करीब 12 बजे सभी अधिवक्ता बार हाल में इक्कठे होकर, जिला सचिवालय तक जलूस के रूप में नारे लगाते हुए गए। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के विरूद्ध नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। अधिवक्ता जिलाधीश को ज्ञापन देने पहुँचे थे। जिलाधीश की तरफ से नगराधीश ने अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार रामबास ने कहा कि अधिवक्ताओं के विरूद्ध दर्ज एफआाईआर को रद्द नहीं किया जाता है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा तथा कोई न्यायिक कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से तो कोई अधिवक्ता सुरक्षित नहीं रहेगा तथा कोई भी मुवकिल किसी भी अधिवक्ता के साथ अभद्रता तथा गाली गलौच व मारपीट करके चला जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बड़े अपराधियों के विरूद्ध भी वकालत कर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button