IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News नारनौल19मई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करवाने और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन दिन रात का धरना सातवें दिन में प्रवेश कर गया।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल19मई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करवाने और अन्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन दिन रात का धरना सातवें दिन में प्रवेश कर गया। आज प्रमुख समाज सेवी और संयोजक, अहीर रेजिमेंट मोर्चा राकेश यादव,प्रमुख क्रांतिकारी समाज सेवक विपिन आर्य धरने पर आकर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाते हुए अपना समर्थन दिया। दोनों ने इस धरने की प्रमुख सह संयोजक व जागरूक समाज सेविका ज्योति सैनी ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि बिजली पानी सड़क जैसी जरूरत तो हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। और कितना दुर्भाग्य पूर्ण है कि सरकार को इन सभी सुविधाओं के एवज में टैक्स देकर भी ये सुविधाएं ना मिले तो यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि 6 दिन से धरना चल रहा है और अभी तक शासन या प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा इस धरने पर नहीं आया यह आश्चर्य और दुख की बात है। ये शासन और प्रशासन के नुमाइंदों की निर्दयता है, इंसानियत के प्रति उदासीनता है कि जब से धरना आरंभ हुआ है क्रांतिकारी गिरीश खेड़ा लगातार इस तपती गर्मी में घर के सभी सुख सुविधाएं त्याग कर दिन रात धरने पर बैठा हुआ है। रात को भी बिना किसी सुविधा के फुटपाथ पर सो रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button