IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के निधन का समाचार सुनकर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आंखो में छलके आंसू

बोले राम रतन की जोड़ी से हरियाणा में हमें पहचाना जाता था।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल  18 मई। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा बृहस्पतिवार प्रात: अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया के निधन का समाचार सुनतें ही आंखो में आसु बहने लग गए। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रात 2 बजे चंडीगढ़ से चलकर अपने सतनाली फार्म हाउस पर पहुंचे थे कि प्रात: 6 बजे उन्हें रतनलाल कटारिया के निधन का जो ही समाचार मिला वे वापस अंबाला के लिए निकल पड़े। पूर्व शिक्षा मंत्री ने उनके निधन पर जारी बयान में कहा कि कटारिया हम सबको रुला गए हंसमुख स्वभाव व मधुर व्यक्तित्व के धनी कटारिया गरीबी से उठकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे। पूर्व शिक्षा मंत्री ने दुखी मन से कहा कि वे 18 अप्रैल को चंडीगढ़ पीजीआई में उनसे व उनके परिवार से मिलकर आए थे । नियमित दूरभाष पर उनसे बातचीत होती रहती थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button