ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News राजस्व विभाग की सीएम हेल्प लाईन की लंबित शिकायतो की अपर कलेक्टर ने समीक्षा की

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया अपर कलेक्टर के सी बोपचे ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण मे 15 अप्रैल तक की अवधि मे सीएम हेल्प लाईन पोर्टल मे दर्ज राजस्व विभाग की शिकायतो का निराकरण कराने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि शिकायतो का निराकरण सतुष्टि पूर्वक किया जाये। सभी राजस्व अधिकारी जिस पटवारी हल्के से संबंधित शिकायते है उन पटवारियो को शिकायतो के निराकरण हेतु निर्देशित किया जाये। राजस्व अधिकारी स्वयं आवेदक से मोबाईल पर चर्चा करे आवश्यक हो तो भ्रमण मे जाकर आवेदन की समस्याओ को सुने तथा उनका निराकरण कराये। व्हीसी के दौरान संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, तहसीलदार बांधवगढ सतीष सोनी भी उपस्थित रहें।



Subscribe to my channel