Madhya Pradesh News रीवा में हथकड़ी लेकर भागा आरोपी : पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी घंटे भर बाद स्कूल के बाथरूम में छिपा मिला,

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर की थी मजदूर से 15000 की लूट वारदात में शामिल दो आरोपी अभी भी है फरार |रीवा. रीवा में सरे राह श्रमिक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी अचानक से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए उन्होंने आरोपी का पीछा किया और करीब घंटे भर बाद उसे शौचालय से पकड़ लिया जहां वह छुप कर बैठा हुआ था आरोपी के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली बताया गया कि रोहित साकेत निवासी मनगवां को पुलिस ने 1 दिन पूर्व श्रमिक से लूट के मामले में गिरफ्तार किया था मनगवां पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय जेल वारंट जारी कर दिया पुलिस ने उसे जेल ले जाने के पूर्व थाने में कुछ औपचारिकता पूरी करने के लिए ले गई थी जब पुलिस उसे गाड़ी से उतार रही तो आरोपी हथकड़ी छुड़ा कर भाग गया यह देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी पीछे भागे आरोपी वहां से भागकर हायर सेकेंडरी स्कूल के शौचालय में छिप गया था पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पुनः पकड़ लिया उसके सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली आरोपी को पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 1 दिन पूर्व श्रमिक लूट की वारदात को अंजाम दिया था बृजेश साहनी पिता भागेलु साहनी निवासी तमकुई राज जिला कुशीनगर यूपी मनगवां थाने के भौआर गांव से अपने घर वापस जा रहा था जिसके बाद मारपीट कर बदमाशों ने ₹15000 छीन लिए थे शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसके कब्जे से लूटे गए ₹18000 बरामद की हुई है घटना में शामिल दो आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है उनके पकड़े जाने के बाद लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हो जाएगी



Subscribe to my channel