Haryana News बावल पशु व्यापारी से छीनाझपटी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना बावल पुलिस ने पशु व्यापारी से छीनाझपटी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा
गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अजमेर के मोहल्ला पाटिया थाना आदर्श नगर निवासी छोटु सिंह पुत्र शंकर सिंह , जिला अजमेर के गाव पर्वतपुरा निवासी सचिन पुत्र लाल सिंह व जिला अजमेर के गाव बडलिया निवासी अमर सिंह पुत्र देवी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक पिकअप व एक रिट्ज गाड़ी बरामद की है। मामले में आरोपी सचिन व अमर सिंह के खिलाफ पहले भी थाना आदर्श नगर अजमेर व थाना पुष्कर जिला अजमेर में चोरी व मारपीट के अलग –अलग तीन मामले दर्ज है जांचकर्ता सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि शुभम तमोली पुत्र दीपक तमोली निवासी मोहल्ला लोंग्या, जिला अजमेर ने शिकायत में बताया की दिनांक 14 मई को मै पिकअप गाडी मे 55 सुअऱ भरकर ब्यावर से दिल्ली बेचने के लिए जा रहा था।
मेरे साथ मेरे साथी सन्नी व सेठी भी मेरी गाडी मे थे। 15 मई को सुबह 3 बजे के करीब जब हम NH48 ओढी कट के पास पहुंचे तो स्वीफ्ट कार में बैठे पांच से छह लोगो ने हमारी गाडी के आगे गाडी लगाकर हमारी गाडी को रुकवा कर हमारे साथ मारपीट की और कहा कि आपकी गाडी पीछे दुर्घटना करके आई है और हम तीनो को अपनी स्वीफट कार मे बैठा लिया और कुछ लोग हमारी पिकअप गाडी के पास रुक गए और लगभग एक घन्टे बाद हमे आनन्दपुर कट के पास छोडकर चले गये उन्होंने ने मेरे से 1000 रुपये छिन लिए और मेरी पीकअप से 55 सुअर उतारकर दुसरी गाडी मे भरकर ले गये। जिस पर थाना बावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाच शुरु की थी। जो इस मामले में आज थाना बावल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उचित पुलिस रिमांड लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel