Madhya Pradesh News महिदपुर कुवे में गोवंश गिरा महिदपुर के वार्ड क्रमांक 9 जमालपुरा टोड़ी पर बिना मुंडेर के कूवे में एक गोवंश गिर गया था

रिपोर्टर हेमंत राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
उज्जैन महिदपुर कुवे में गोवंश गिरा महिदपुर के वार्ड क्रमांक 9 जमालपुरा टोड़ी पर बिना मुंडेर के कूवे में एक गोवंश गिर गया था जब पास में रहने वाले गोविन्द मालवीय जी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरन्त बजरंग दल की टोली को इसकी सूचना दी जिसपर प्रखंड टोली के पदाधिकारी मोके पर पहुंचे और रहवासियों की मदद से गाय को बाहर निकाला ।
भगवान की कृपा से गाय सकुशल है इस कार्य में मनोहर सिंह आंजना महू और करन जी चौहान ने स्वयं कूए में उतर कर गाय के रशे से बांधा और सभी ने ऊपर खींच कर निकाला मौके पर प्रखंड के मंत्री राजेश जी रावल प्रखंड के संयोजक विष्णु जी मालवीय गोविन्द मालवीय एवं अन्य कार्यकर्ता ने सहयोग किया मनोहर सिंह आंजना ने चर्चा करने पर घटना की जानकारी दी एवम् नगर प्रशाशन महिदपुर से मांग करी के तमाम ऐसे कुएं एवम् गद्दो की जानकारी जुटाकर तुरन्त या तो इसकी भरकर समतल करना चाहिए या फिर मुंडेर निर्माण का प्रबन्ध करना चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृति ना हो ऐसी मांग रखी है



Subscribe to my channel