Madhya Pradesh News महाराणा प्रताप चौक से कीर्ति स्तंभ चौराहे तक मॉडल रोड बनाया जाए –
जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
दमोह जिला शहर कांग्रेस कमेटी दमोह के अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा ने दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को एक ज्ञापन पत्र देकर मांग की है कि जबलपुर नाका महाराणा प्रताप चौक से कीर्ति स्तंभ कोतवाली चौराहे तक का रोड का चौड़ीकरण कर के बीच से डिवाइडर बनाकर मॉडल रोड के रूप में बनाया जाए। इस रोड से सभी वीआईपी लोगों का आना जाना होता है तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक एवं सांसद कार्यालय जैसे सभी प्रमुख लोगों का निवास एवं कार्यालय इसी मार्ग पर है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से कलेक्ट्रेट एवं जबलपुर नाका जाने वाले लोगों को सुविधा होगी तथा शहर की सुंदरता भी बढ़ जाएगी। पूर्व में भी अनेक संगठनों द्वारा इस रोड को बनाए जाने की मांग की थी। हमें पूर्ण विश्वास है कि शहर की इस प्रमुख समस्या का कलेक्टर महोदय अवश्य निदान करेंगे।



Subscribe to my channel