Madhya Pradesh News देवी लोक महोत्सव के प्रचार के लिए जिले में भ्रमण कर रहा प्रचार रथ ढोल-नगाढ़ो के साथ निकाली गई कलश एवं चुनरी यात्रा
देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा।

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश
देवीलोक महोत्सव में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास से देवी विजयासन की चरण पादुका स्थापित किए गए रथों को जिले के लिए रवाना किया। देवी लोक महोत्सव के लिए लोगो में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रचार रथ के बुधनी एवं भैरूंदा जनपद में पहुंचने पर नागरिको द्वारा रथ में स्थापित देवी विजयासन की चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई। प्रचार रथ के माध्यम से जिले में लोगो को देवी लोक महोत्सव की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान देवी लोक के निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक शिला ईंट भेंट कर रहे है।
ढोल-नगाढ़ो के साथ निकाली गई कलश एवं चुनरी यात्रा
देवी लोक महोत्सव के पूर्व अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-नगाढ़ो के साथ देवी विजयासन की कलश एवं चुनरी यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं द्वारा जय माता दी के नारे का उद्घोष करते हुए सर पर कलश रखकर एवं देवी की विशाल चुनरी हाथो में लेकर यात्रा निकाली गई।
जनप्रतिनिधियों ने शिला पूजन किया
भैरूंदा जनपद के ग्राम बोरखेड़ा कलां में श्री गुरु प्रसाद शर्मा तथा श्री रघुनाथ भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों तथा अन्य नागरिकों द्वारा शिला का पूजन कर तथा स्वास्तिक बनाकर देवी लोक निर्माण के लिए शिला प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को तीन दिवसीय देवी लोक की जानकारी दी और देवी लोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।



Subscribe to my channel