Madhya Pradesh Newsरीवा जिले के मऊगंज विधायक ने पिता की मौत के बाद पिता के शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंपा

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश
रीवा जिले के मऊगंज विधायक ने पिता की मौत के बाद पिता के शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंपा मेडिकल कॉलेज के छात्र करेंगे पढ़ाई विधायक के इस फैसले की जमकर हो रही सराहना माना जा रहा है और लोग भी इससे प्रभावित होकर देहदान करेंगे रीवा के मऊगंज विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रदीप पटेल के पिता छोटेलाल पटेल जिन का इलाज भोपाल में कराया जा रहा था लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः लंबी बिमारी के बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया विधायक प्रदीप पटेल के पिता की इच्छा थी उनकी मौत के बाद उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया जाए आज पिता की इच्छानुसार उनका शव लेकर विधायक प्रदीप पटेल रीवा मेडीकल कॉलेज पहुंचे और छात्रों की पढ़ाई के लिऐ उनके शव का मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया,
विधायक प्रदीप पटेल के पिता के देव धाम के समय मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रामखेलावन पटेल,, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अजय सिंह मेडीकल कालेज स्टाफ जिला प्रशासन सहित सैकड़ो लोगो ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। हम आपको बता दें मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के पिता स्वर्गीय छोटेलाल पटेल मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे भोपाल के एम्स असपताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। वे 89 वर्ष के थे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विधायक प्रदीप पटेल ने बताया उनके पिता की इच्छा थी उनके शरीर को मेडीकल कॉलेज रीवा को दान कर दिया जाय जहा छात्र उनके शरीर से अध्ययन कर सकें जो कभी न कभी किसी न किसी के जीवन बचाने के काम आए एनाटॉमी विभागाध्यक्ष मेघना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 240 लोगो ने मेडिकल कॉलेज में शव दान करने आवेदन दिया है जिसमे अभी तक 19 शव मेडीकल कालेज को मिल चुके है उन्होंने कहा की छात्रों को सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के लिए मानव शरीर के आवश्यकता होती है समय समय पर शरीर दान में मिलते हैं जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं मेडिकल की पढ़ाई करते हैं विभागाध्यक्ष एनाटॉमी साफ तौर से कहती हैं समाज में स्थापित व्यक्ति जब इस तरीके से काम करता है तो इसका मैसेज समाज में बहुत अच्छा पड़ता है और लोग भी इससे प्रेरणा हासिल करते हैं निश्चित रूप से निकट भविष्य में हमें और भी तो प्राप्त होंगे परिजन इस बात को समझेंगे जिससे मेडिकल कॉलेज के छात्र और बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे



Subscribe to my channel