IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सीतामढ़ी तालाब के पिकनिक मनाने पहुँचे एक ही परिवार की 03 लोगो की डूबने से हुई मौत

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

 अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड के भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगढ़ में 17 मई की शाम 6 बजे केवई नदी के सीतामढ़ी जलाशय में परिवार सहित पिकनिक मनाने एक ही परवार के 6 लोग पहुंचे जहां तीन लोगो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कोतमा चिकित्सालय में परीक्षण के लिए लाई हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार भालूमाडा थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र सिंह उर्फ तुनां अपने परिवार जनों के साथ पिकनिक मनाने सीतामढ़ी गए हुए थे, इसी दौरान शैलेंद्र सिंह के बड़े भाई की बेटी पानी में डूबने लगी जिसे बचाने के लिए शैलेंद्र सिंह नदी में छलांग लगा दी और वह स्वंय डूब गयें। इसके साथ ही 12 वर्षीय खुशी व 5 वर्षीय अवनी की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के 7 लोग केवई नदी के सीतामढ़ी जलाशय में गयें थे, जिसमे 4 महिलायें थी जो सुरक्षित हैं। पुलिस मौके में पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button