IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News 900 वर्ष प्राचीन भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक 18 को

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

गुना  अखिल भारतीय श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पुण्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र बजरंगगढ़ में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का महामस्तकाभिषेक 18 मई को होगा। लगभग 900 वर्ष प्राचीन भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ एवं अरहनाथ भगवान की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक वर्ष में दो बार होता है। जिसमें नूतन वर्ष 1 जनवरी एवं जेष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के मौके पर महामस्तकाभिषेक होता है। बजरंगगढ़ कमेटी के अध्यक्ष एसके जैन एवं महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं निर्यापक मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से 18 मई को प्रात: 7 बजे से मंगलाष्टक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस मौके पर ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी के निर्देशन में मुख्य पात्रों का चयन, महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर बजरंगगढ़ मंदिर पर पहुंचने के लिए प्रात: जयस्तंभ चौराहे से नि:शुल्क बस की व्यवस्था की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button