ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News सामाजिक समरसता चाहे धर्म के नाम पर तार तार होती हो उसे बड़ा अधर्म और कुछ नहीं हो सकता उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्व की संपूर्ण आत्माएं समान है

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

नागेश्वर तीर्थ सामाजिक समरसता चाहे धर्म के नाम पर तार तार होती हो उसे बड़ा अधर्म और कुछ नहीं हो सकता उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्व की संपूर्ण आत्माएं समान है सभी में प्रेम और सद्भाव का निर्माण करना विश्व के सभी धर्मों का मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कहा कि मानवीय समरसता को खरोच आना धर्मऔर परमात्मा के टुकड़े टुकड़े करने के समान ऐसा दुष्ट धर्म के नाम पर कलंक है मुनि कमलेश ने कहा जिसके माध्यम से कड़वाहट पैदा होती है

नफरत फेलती है मानव मानव के खून का प्यासा हो जाता है वह शैतान और राक्षस से कम नहीं है राष्ट्र संत ने स्पष्ट कहा कि उपासना बाहरीपद्धति भिन्न भिन्न होने पर उसके नाम पर टकराव हिंसा पैदा होना अक्षम्य अपराध है आतंकवाद की जननी है परमाणु बम से खतरनाक है जैन संत ने कहा कि इतिहास साक्षी है हथियारों से जितना खून खराबा नहीं हुआ उसे अनंत गुना ज्यादाधार्मिक कट्टरता उन्माद से हुआ है घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया अक्षत मुनि कौशल मुनि ने विचार व्यक्त किए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button