IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Harayna News अग्रवाल वैश्य समाज के जिला इकाई की बैठक देर शाम अग्रवाल सभा भवन, नई मंडी नारनौल में हुई।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

  बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूूनीवाला ने की। बैठक में नारनौल विधानसभा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, जिला महिला अध्यक्ष गीता गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष संदीप नूूनीवाला ने बताया कि बैठक में समाज के महत्वपूर्ण विषय पर चिंतन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से उपायुक्त को ज्ञापन देकर अग्रवाल सभा को प्रशासन से मुक्त करवाकर अग्रवाल सभा के चुनाव करवाना है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा पिछले चार-पांच वर्षों से प्रशासन के अधीन है, जिसके कारण अग्रवाल सभा का प्रधान व कार्यकारिणी ना होने से सभा की देखरेख नहीं हो पा रही है।जिसके कारण अग्रवाल सभा भवन के हाॅल व कमरों की हालत जर्जर होती जा रही है। जिसके कारण यात्रियों व शादी की बुकिंग करवाने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा महाराजा अग्रसेन जयंती व अन्य सामाजिक कार्यक्रम सुचारू रूप से नही किए जा रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button