ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News झालावाड मिनी सचिवालय के सामने एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान 15 वे दिन भी धरना जारी रहा

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी पंकज  संघठन की जिला अध्यक्ष मीना कुमारी पारेता ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक की समस्त एलएचवी एएनएम ने झालावाड़ मिनी सचिवालय के सामने धरना स्थल पर आज 5 एएनएम एलएचवी जिला अध्यक्ष मीना पारेता बृजेश शर्मा अंजुला सोनी ललिता रोत सोनू कंवर बहनों को आमरण अनशन पर बिठाया जिस के उपलक्ष में माननीय पुलिस अधीक्षक मैम रिचा तवर जी  सीएमएचओ जीएम सैय्यद झालावाड़ को ज्ञापन राजस्थान सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री जी के नाम दिया गया जयपुर में एलएचवी एएनएम संघ ऑफ राजस्थान का अनिश्चितकालीन महाहड़ताल का महापड़ाव15 वे दिन से लगातार चल रहा है जिसमें विभिन्न संघठन के प्रदेश कार्यकारिणी एवम् प्रत्येक दिन एक जिले के समस्त एएनएम एलएचवी सामिल हो रही है राजस्थान सरकार द्वारा मातृत्व दिवस पर एलएचवी एएनएम को कोई सम्मान रूपी मांग पूरी करके सम्मान रूपी तोहफा नहीं दिया गयाbसरकार के खिलाफ समस्त मातृशक्ति ने राजस्थान सरकार को एलएचवी एएनएम पर कुठाराघात बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की बीजेपी के जिला अध्यक्ष संजय जैन जी ताऊ एवं उनकी टीम के द्वारा आमरण अनशन पर बैठे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला स्वास्थ्य मार्गदर्शिका को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया गया एवम पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के नाम संगठन की मांगों का ज्ञापन धरना स्थल पर ही दिया गया जब तक राजस्थान सरकार एलएचवी एएनएम की मांगों पर ध्यान नहीं देती है

तब तक राजस्थान के समस्त जिलों में एलएचवी एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी उप स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पीएचसी जिला अस्पतालों पर बेरंग टिके और सेवाओं और ऑनलाइन ऑफलाइन रिपोर्ट से वंचित रहने की जिम्मेदार राजस्थान सरकार होगी संगठन की मुख्य तीन मांगे हैं पहले पद नाम परिवर्तन दूसरी है ग्रेड पर तीसरी पद्दोनती है और 1480 उप स्वास्थ्य केंद्र को ऑनलाइन करके उनकी स्वीकृति जारी करने के संबंध में एएनएम का पदनाम परिवर्तन करके पब्लिक हेल्थ नर्स ऑफिसर किया जाए एलएचवी का पद नाम परिवर्तन करके सीनियर सर्किल हेल्थ नर्स ऑफिसर किया जाए एन एम की ग्रेड पे 3600 एलएचवी की ग्रेड पे 4200
बीएचएसकी ग्रेड पे 5400 होना चाहिए 9 वर्ष 18 वर्ष 27 वर्ष पर समय समय पर पदोन्नति लिस्ट जारी होना चाहिए 1480 उप स्वास्थ्य केंद्रराजस्थान सरकार द्वारा बनाए गए थे वह आज तक ऑनलाइन नहीं होने की वजह से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो वहा कार्यरत है आज भी बिना वेतन के कार्य कर रही है हैं जो कि राजस्थान सरकार को आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा क्योंकि सरकार के द्वारा आज तक महिला संगठन की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है जिससे संगठन में भारी रोष है और अब संगठन अनिश्चितकालिन आंदोलन जारी रखेंगे 15वे दिन तक संगठन द्वारा शांतिपूर्वक गांधीवाद तरीके से धरना जारी रखा गया था मगर सरकार के द्वारा कोई मांग पूरी नहीं करने अब संगठन में उग्र आंदोलन करने की ठानी है जिसके जिम्मेदार राजस्थान सरकार होंगी जिले में आमरण अनशन पर प्रतिदिन 5 बहने बिठाई जाएगी क्योंकि क्योंकि धरने पर एलएचवी एएनएम अपने छोटे बच्चों को ऐसी गर्मी और तेज लू में ले कर के बैठी हुई है राजस्थान सरकार के क्षेत्रीय नेताओं को धरना स्थल पर बैठी एलएचवी एएनएम की सुध लेने का वक्त नहीं है
राजस्थान के सभी जिलों में राजस्थान सरकार के पुतले जलाए जाएंगे एवम एलएचवी एएनएम पर हो रहे अत्याचारों के आदेशों की प्रतियां जलाई जाएगी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button