अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन में सटई पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

थाना सटई पुलिस द्वारा कॉबिंग गस्त में की गई कार्यवाही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना प्रभारी एसआई राकेश तिवारी ने बताया कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर व श्रीमान एसडीओपी महोदय बिजावर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश इनामी बदमाश आदि, धरपकड़ अभियान में दौरान कॉम्बिन्ग गस्त में 12 वर्ष से फरार न्यायालय से सजायाब गिरफ्तारी वारंटी टेढ़ा उर्फ चंद्रभान रजक निवासी ग्राम सिलावट, 15 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी रसूल सौदागर निवासी सटई, 10 लीटर हाथ भट्टे से बनी शराब के साथ आरोपी सुनील शिवहरे निवासी सटई, अपराध करने की नियत से लोहे के छुरे के साथ घूम रहे आरोपी अभिषेक सोनी निवासी सटई को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी एसआई राकेश तिवारी, एसआई अतुल कुमार झा चौकी प्रभारी पड़रिया, सउनि जीत सिंह, प्र. आर. सोहेल हाशमी ,प्रधान आरक्षक नसीम खान ,प्रधान आरक्षक शिवराम यादव ,प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह ,आरक्षक जितेंद्र साहू, अमित राजपूत ,सुरेंद्र सिंह ,पंकज निरंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button