IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News प्रसूता के साथ जिला चिकित्सालय अनूपपुर द्वारा की गई लापरवाही

कलेक्टर से की गई शिकायत

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिला न्यूज़ प्रसुता के साथ जिला चिकित्सालय अनूपपुर द्वारा की गई लापरवाही कलेक्टर से की गई शिकायत अनूपपुर जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे प्रसूता के साथ लापरवाही दिए जाने की मामला सामने आया है जिसकी शिकायत प्रार्थी संदीप द्विवेदी प्रसूता शालिनी द्विवेदी द्वारा कलेक्टर अनूपपुर को की गई जिसकी प्रतिलिप मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी अनूपपुर एवं सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय अनूपपुर को दी गई प्रार्थी प्रदीप कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम बलबहरा तहसील जैतपुर जिला शहडोल अपनी पत्नी शालिनी द्विवेदी प्रसव पीड़ा होने पर 15/4/ 2023 को जिला चिकित्सालय अनूपपुर मे भर्ती करवाया गया था जिसमें बड़े ऑपरेशन के माध्यम से उसी दिन अपनी पत्नी का प्रसव हुआ तथा बालिका प्राप्त हुई प्रसव के बाद 22/4/ 2023 को डिस्चार्ज के पहले पेट में लगाए गए टाका क़ो काटने पर पक गया है इसलिए आपको 2 दिन बाद डिस्चार्ज किया जाएगा कि आप किसी सरकारी अस्पताल में कुछ दिन टांके का ड्रेसेस करवा लेंगे तो टांका ठीक हो जाएगा 24 अप्रैल को डिस्चार्ज मिलने के बाद पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में 25 व 26 अप्रैल को ड्रेसिंग करवाया गया जहां पता चला कि टाका ठीक से किया ही नहीं गया हैं जिस कारण टांका स्थल में गहरे घाव हो गय है उनके द्वारा तुरंत जिला चिकित्सालय अनूपपुर जा कर दोबारा टांका लगवा कर इलाज की सलाह दी गई

आनन फानन मे जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचने पर ऑपरेशन थियेटर की महिला कर्मचारी द्वारा दोपहर 1:30 बजे बेहद अभद्रता पूर्ण बर्ताव करते हुए कई लोगों के सामने ऑपरेशन थियेटर के दरवाजा तेजी से बंद करते हुये सही जानकारी नहीं दि गई उनके द्वारा कहा गया आप मरीज को 1 सप्ताह भर्ती करवाओ या प्रतिदिन जिला चिकित्सालय लेकर आओ अन्यथा हमारी कोई जवाबदारी नहीं है जहां जाना है जाओ हमें कोई मतलब नहीं जबकि जिला चिकित्सालय से प्रार्थी के घर की दूरी लगभग 25 किलोमीटर ऐसे में प्रार्थी गरीबी स्थिति से पैसे का वाहन नहीं कर सकता कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से परेशान पीड़ित ने पत्नी को 27/4/ 2023 को मेडिकल कॉलेज डॉक्टर को दिखाया,जहां गंभीर स्थिति मे तुरंत भर्ती कर लिया गया तथा लगातार उपचार के बाद 3/5 /2023 क़ो डिस्चार्ज किया गया जो अभी भी उपचारथ है इसके पूर्व डिस्चार्ज के दौरान ऑपरेशन थियेटऱ के कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि वास्तविक समस्या क्या है उनके द्वारा सिर्फ टांका पकने की जानकारी देकर अस्पताल से जाने को कहा गया ऐसे में स्पष्ट है कि जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व कर्मचारी द्वारा बेहद लापरवाही पूर्ण कार्य करते हुए मरीजों को जान से खिलवाड़ किया जा रहा है प्रार्थी संदीप द्विवेदी ने कहा कि इस बात की शिकायत उनके द्वारा तुरंत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी क़ो मोबाइल व व्हाट्सएप मे माध्यम से जानकारी दी गई लेकिन उनके द्वारा भी किसी प्रकार से सहायता नहीं की गई प्रसूता क़ो किस तरह से टांके लगाए गये कि छोड़ दिया गया तथा बाद में उनका इलाज क्यों नहीं किया गया और डिस्चार्ज के दौरान इसकी जानकारी न तों प्रसू ता नाही परिजनों को दी गई जो बेहद गंभीर लापरवाही है प्रार्थी संदीप द्विवेदी ने कलेक्टर को दिए गए पत्र मांग की गई है इस संबंध मे सूक्ष्म से जांच करवा कर दोषी ऑपरेशन थिएटर के कर्मचारियों अथवा अन्य दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में किसी अन्य महिला क़ो इनकी लापरवाही का खामियाजा जान गवा कर ना चुकानी पड़े

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button