
रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा राष्ट्रीय बजरंग दल, वैशाली के साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ केंद्र पर बिदुपुर प्रखंड के भगवावीरों द्वारा विभिन्न पंचायतों में हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। ग्राम – राघोपुर चतुरंग में श्री आकाश गिरी, साहिल गिरी, अभिषेक गिरी, राज हर्ष गिरी आदि के नेतृत्व में तथा रामदौली में श्री प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ सह आरती का आयोजन किया गया। साथ ही चेचर घाट स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर, जहांगीरपुर, मजलिशपुर आदि जगहों पर भी आयोजित किया गया। कई केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के वैशाली जिला अध्यक्ष श्री भारतेंदु ऋतुराज तथा अन्य कार्यकर्ता गण भी मौजूद थे।


Subscribe to my channel