बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News अंचल क्षेत्र के रमौली गाँव में रविवार की देर रात आगजनी की घटना में तीन घर जल गया।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी: अंचल क्षेत्र के रमौली गाँव में रविवार की देर रात आगजनी की घटना में तीन घर जल गया। जबकि एक महिला झुलस कर घायल हो गयी। बता दें कि रमौली गुजरौली पंचायत के रमौली गाँव की महेश्वर राम की पत्नी रजिया देवी की घर में अज्ञात कारण से 2 बजे रात्री में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से अजय राम की पत्नी गूंजा कुमारी व सुखवीर राम की पत्नी निर्मला देवी की घर भी पूर्णत   जल गया।इन घरो में रखे वर्तन, वस्त्र, खाद्यान्न सहित सभी अन्य वस्तु अग्निदेव की भेंट चढ़ गया।घर में सोयी रजिया देवी आग से झुलस गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ीमें किया गया अग्निकांडकी जानकारी प्रमुख आरती कुमारी व माले नेता शीला देवी ने अंचलाधिकारी को दी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उक्त अग्निकांड के भौतिक सत्यापन के लिए सिओ अवधेश प्रसाद ने संबंधित राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेज कर क्षति के आकलन का निर्देश दिया है।राजस्व कर्मचारी ने जाँच प्रतिवेदन अंचल कार्यालय में जमा कर दिया है। लेकिन इन अग्निपीड़ितों को अंचलाधिकारी के बाहर रहने के कारण किसी प्रकार की सहायता नही मिली है।इस बीच राजद नेता नीतीश यादव व स्थानीय जन वितरण प्रणाली के विक्रेता राजेन्द्र यादव ने पीड़ितो को अपने स्तर से खाद्यान्न उपलब्ध करवाया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button