IC News and Media House Private Limited


झारखंडराज्यस्वास्थ्य

Jharkhand News स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर पूरे मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाए हैं।

रिपोर्टर रूपेश कुमार शर्मा जमशेदपुर झारखंड

गोल पहाड़ी पूजा को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प आज गणेश पूजा मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर पूरे मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाए हैं। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय लोगों के सहयोग से अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मैदान मे झाड़ू लेकर सूखा कचरा को इकट्ठा कर जलाने का कार्य किए है। इस तरह आगामी 12 मई से गणेश पूजा मैदान में प्रारंभ होने वाली गोल पहाड़ी पूजा के आसपास पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई संपन्न हो गई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमुद रंजन सिंह, बागबेड़ा मध्य पंचायत की मुखिया उमा मुंडा के पति केडी मुंडा, हेल्प एंड हेल्प के संस्थापक राकेश सिंह, मिशन जन कल्याण के संस्थापक रुपेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी के दुर्गा पूजा मैदान एवं चित्रगुप्त पूजा मैदान के बाद गणेश पूजा मैदान ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संदेश देने का कार्य किया गया है ताकि स्थानीय लोग अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा स्वच्छ बनाए रखें। यह अभियान हर रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी के सारे मैदान में जारी रहेगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, कुमुद रंजन सिंह, संचालनकर्ता राकेश कुमार सिंह, मिशन जन कल्याण के संस्थापक रूपेश शर्मा,बागबेड़ा मध्य पंचायत के मुखिया उमा मुंडा के पति केड़ी मुंडा, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजीत सिन्हा, अधिवक्ता रंजीत शर्मा, शिक्षक भास्कर राव, समाजसेवी राजा राव, सुनील सिन्हा, जितेंद्र कुमार,सीनु राव, संजीव सिंह, रमेश उपाध्याय,सोनु कुमार ,संजय सिन्हा,देवलोचन शर्मा, विजय कुमार, जय किशोर शर्मा, संजय सिन्हा, अजय चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button