बिहारराज्य

Bihar News जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त, 15 मई को पड़ेंगे वोट

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

जमुई/बिहार। जमुई जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव की गतिविधियां सुचारू रूप से जारी है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 15 अधिवक्ताओं ने अभ्यर्थिता पत्र भरा और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारी का दावा पेश किया।निर्वाचन कार्य स्वच्छ , स्वतंत्र , शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से प्रगति पर है निर्वाचन पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद साहू ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ की चुनावी प्रक्रिया के तहत सोमवार यानी 01 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने का काम पूरा हो गया। इस दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 15 अधिवक्ता उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा भरा और प्रत्याशी बनने का दावा पेश किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन कुल 26 , दूसरे दिन 14 , तीसरे दिन 01 और चौथे एवं अंतिम दिन अर्थात 01 मई को 15 अधिवक्ताओं ने अभ्यर्थिता पत्र समर्पित कर अभ्यर्थी बनने का दावा पेश किया। श्री साहू ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया समाप्ति के बाद 32 पदों के लिए कुल 56 अधिवक्ताओं ने उम्मीदवारी दर्ज की है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संविक्षा 02 मई को होगी जबकि 03 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अधिसूचित पदों के लिए मतदान 15 मई को कराया जाएगा। इसी दिन अपराह्न 04 : 00 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगा। श्री साहू ने आगे कहा कि एकल पद अध्यक्ष के लिए कुल तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरा है जिसमें अश्विनी कुमार यादव , शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय और मनोज कुमार सिंह प्रथम के नाम शामिल हैं। एकल पद महासचिव के लिए कुल पांच वकीलों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें अमित कुमार , संजीव कुमार सिंह द्वितीय , प्रदीप कुमार सिंह , कुमार शशि शेखर सिन्हा उर्फ दीपक जी और अविनाश कुमार नीरज के नाम शामिल हैं।

एकल पद कोषाध्यक्ष के लिए कुल आठ अभिभाषकों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है जिसमें प्रदीप कुमार सिंह , महेश प्रसाद यादव , राजेश कुमार तृतीय , शशि शेखर सिंह , अशोक प्रसाद केशरी , सच्चिदानंद कुणाल , गरीब गिरी गोस्वामी तथा मनोज कुमार पासवान के नाम शामिल हैं।
उपाध्यक्ष के लिए कुल तीन पद निर्धारित है। इसके लिए कैलाश कुमार अडूकिया , कृष्णनंदन सिंह , मुरारीलाल स्वर्णकार और नबिता कुमारी सिन्हा ने नामजदगी का पर्चा भरा। सहायक सचिव के भी कुल तीन पद तय है। इसके लिए दिवाकर प्रसाद सिंह द्वितीय , विजय कुमार सिन्हा , ब्रह्मदेव सिंह प्रथम , मनोज कुमार गुप्ता , विमल कुमार सिंह , श्रवण कुमार सिंह एवं राजीव रंजन तृतीय के नाम शामिल हैं। संयुक्त सचिव के लिए भी तीन पद स्वीकृत है। इसके लिए हरी यादव , रविंद्र प्रसाद यादव , दिलीप कुमार वर्णवाल , राम निवास यादव , प्रवीण कुमार सिंह , मनोरंजन कुमार संगम तथा मनोज कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए कुल सात अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है वहीं अंकेक्षक के लिए स्वीकृत कुल दो पद हेतु सिर्फ दो अधिवक्ताओं ने ही उम्मीदवारी पेश की है। इसी प्रकार निगरानी समिति सदस्य के लिए अधिसूचित कुल तीन पद हेतु सिर्फ तीन वकीलों ने नामांकन पत्र भरा है वहीं पुस्तकालय समिति सदस्य के लिए भी स्वीकृत कुल तीन पद हेतु सिर्फ तीन अधिवक्ताओं ने चुनावी मैदान में ताल ठोकनें का निर्णय लिया है। जिला विधिज्ञ संघ कार्यकारिणी सदस्य के लिए घोषित कुल सात पद हेतु सात अभिभाषकों ने अभ्यर्थिता पत्र समर्पित कर उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ के लिए अधिसूचित कुल 32 पदों हेतु 56 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल कर उम्मीदवारी का दावा पेश किया है। उन्होंने बिहार स्टेट बार काउंसिल के गाइडलाइंस के मुताबिक जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव कराए जाने का संकल्प व्यक्त किया। उधर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रकाश कुमार अम्बष्ट और पवन कुमार राय चुनाव प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। इधर कार्यालय सहायक के रूप में दिलीप कुमार और विवेकानंद भी देय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं और जिला विधिज्ञ संघ के चुनावी प्रक्रिया को मुकाम तक पहुंचने में यथोचित सहयोग दे रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के वातावरण में जारी है।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button