IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News पुलिस ने पकड़ी 104 पेटी अवैध शराब. तस्करी के लिए ऐसे किया जा रहा गुप्त रास्तों का इस्तेमाल.

हिमाचल प्रदेश के राजस्व को पहुंचाया जा रहा नुकसान.

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह रेणुका जी सिरमोर हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी में बड़ी संख्या में पुलिस द्वारा अवैध शराब की पेटियों को पकड़ कर मामला दर्ज किया गया है। यह पेटी चंडीगढ़ से नेरवा की ओर जा रही थी। रविवार को सुबह एक कैंटर(HP 43 5854) चंडीगढ़ की तरफ से नेरवा जा रहा था वही रेणुका थाने के नजदीक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध शराब की पेटियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा जब दस्तावेज मांगे गए तो चालाक पेश नहीं कर पाया। और कैंटर में से 51 पेटी बीयर व 53 royal stag की बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब की पेटियां कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा से हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब तस्करी की जाती थी लेकिन अब पंजाब और चंडीगढ़ से भी है तस्करी शुरू हो गई है क्योंकि वहां पर भी शराब के दामों में बेहद कमी आई है जबकि हिमाचल में शराब के दाम काफी ज्यादा है ऐसे में पंजाब और हरियाणा से सस्ती शराब तस्करी कर सीधे-सीधे हिमाचल प्रदेश राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है पुलिस ने 2 महीने में नशे के कई खुलासे किए थाना प्रभारी के नेतृत्व में रणजीत राणा ने बताया कि काले कारनामे वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि नौजवान साथी नशे से दूरी बना करके रखें DSP मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कैंटर से अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button