मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News स्वच्छता व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु बैठक संपन्न

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

भैरूंदा के मुख्य मार्गो एवं मार्केट मे पार्किंग/यातायात तथा स्वच्छता व्यवस्था को सही ब सुचारू बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा मंगलवार को समय दोपहर मैं- तहसील कार्यालय भैरूंदा, के पटवारी हाल मे नगर की समस्त बैंको के शाखा प्रबंधक एवं समस्त व्यापारी संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे निम्नानुसार निर्णय लिए गए।- बैंको के सामने वाहन खडे़ करने हेतु शाखा प्रबंधक बैंक के सामने फ्लेक्स लगवाए एवं सुरक्षा गार्ड द्वारा बैंकोें के सामने व्यवस्थित वाहन खड़ा करने हेतु निर्देशित करें।
सभी व्यापारी अपनी दुकान का सामान नाली की सीमा से अन्दर रखें। व्यापारी द्वारा दुकान का सामान नाली की बाहरी सीमा में रखने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी।- सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकान मे आने वाले एवं दुकान से जाने वाले बड़ी गाड़ी सामान का परिवहन प्रातः 08. बजे से रात्रि के 08. बजे तक नही करें।- रात्रि मे दुकान का कचरा रोड पर नही फेंके।सभी दुकानदार अपनी दुकान के सामने स्वच्छता बनाये रखे तथा डस्टबिन रखे दुकान से निकलने वाला कचरा नगर परिषद के कचरा वाहन मे ही डाले अन्यथा की स्थिति मे चालानी कार्यवाही की जावेगी।- सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के सामने अपने स्वयं एवं ग्राहक के वाहन खडे़ ना करें।- मिर्च मसाला व्यापारी अपनी सामग्री ढाककर व्यापार करें। मटन, मुर्गा व्यापारी अपनी सामग्री ढाककर व्यापार करें तथा मुर्गा क्रय/विक्रय करने वाले चार पहिया वाहनों को रात्रि के समय मे ही अपनी दुकान के सामने लगाए।
9- सभी प्रतिष्ठान रात्रि 11.30 तक ही खुली रहेगी।- वाहन वाशिंग सेन्टर अपनी दुकान का पानी रोड पर नही बहाएं। अन्यथा की स्थिति मे कार्यवाही की जावेगी।- सभी मेरिज गार्डन संचालक, गार्डन मे आने वाले वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग कराए। वाहनों को रोड पर खड़ा नही करें।
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा उक्त निर्देशों पर पालन करने हेतु सभी प्रतिष्ठानों/दुकानदारों से विशेष आग्रह किया गया है। निर्देशों का पालन नही करने वाले संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जावेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button