IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News महिला स्वास्थ्य शिविरों में की गई 857 महिलाओं की जांच

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

लाड़ली बहना सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 अप्रैल 2023 को जिले के 6 विकासखंडों में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिनमें 857 महिलाओं की जांच की गई। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी में 197, नैनपुर में 150, नारायणगंज में 92, मोहगांव में 78, घुघरी में 214 एवं मवई में 126 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में खून की कमी, बीपी जांच, सुगर, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई।96 महिलाएं एनीमिक पाई गई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को लगाए गए शिविरों में कुल 96 महिलाएं एनीमिक पाई गई हैं। बम्हनी में 18, नैनपुर में 6, नारायणगंज में 3, मोहगांव में 1, घुघरी में 45 तथा मवई में 23 महिलाएं एनीमिक पाई गई हैं जिन्हें चिकित्सक की सलाह अनुसार आवश्यक उपचार भी दिया गया। इसके अलावा हाई बीपी, सुगर, केंसर आदि जांच भी की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button