बिहारराज्य

Bihar News सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है मलिक को CBI नोटिस मिलने पर बरसे ललन सिंह, कहा कायर लोग कर रहे सत्ता का गलत उपयोग

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

नवादा: पुलवामा हमले का रहस्योघाटन कर चर्चा में पूर्व राज्यपाल जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब विरोधी दलों का भी समर्थन मिलने लगा है। विपक्षी दलों द्वारा इनकी बातों को आधार बनाकर केंद्र सरकार से सवाल किया जा रहा है। इस बीच इनको सीबीआई के तरफ से समन भी जारी किया गया है। वहीं, समन जारी होने के साथ ही अब इनके समर्थन में जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह भी उतर गए हैं। उन्होंने सीधा कहा है कि- केंद्र सरकार कायर है औरअपने खिलाफ बोलने वाले पर इसी तरह से परेशान करती है।दरअसल, मुंगेर सांसद ने सत्यपाल मलिक का समर्थन किया है। अपने ट्विटर पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मलिक साहब आप लड़ते रहें हैं, जो कायर हैं वे अपने विरोधियों पर सत्ता का इस्तेमाल करते हैं। उनको पता नही है कि देश की जनता सब देख रही है। आपने जिस दिन रहस्योद्घाटन किया उसी दिन से ऐसी संभावना थी। सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। इसके साथ ही कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि,आखिरकार पीएम मोदी से रहा न गया। सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी तो अब सीबीआई ने मलिक जी को बुलाया है। ये तो होना ही था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button