महाराष्ट्रराज्यस्वास्थ्य

Maharashtra News मूल पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य जॉच शिबिर का आयोजन !

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है,पत्रकारिता ही वह शस्त्र है, जिसका इस्तमाल करके जनता के हित मे सत्ता से प्रश्न पुछे जा सकते है। समाज के लिए जब पत्रकार कार्य करता है, तब वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत नही हो पाता, इसीलिए उनको स्वास्थ रखने के उद्देश्य से यह शिविर का आयोजन किया गया है, यह विचार यहां के वैद्यकिय अधिक्षक डॉ. देवेन्द्र लाडे ने व्यक्त किये। स्थानिय पत्रकार भवन मे मूल तहसील पत्रकार संघ और उपजिला अस्पताल के संयुक्त तत्वाधानमे आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उपलक्ष मे आयोजित समारोहमे वे संबोधन कर रहे थे। ईस शिबिर मे डॉ. देवेन्द्र लाडे, डॉ. तिरथ उराडे, डॉ. अमित ढवस, डॉ. अविष्कार खंडारे, तहसील वैद्यकिय अधिकारी डॉ. थेरे, डॉ. सविता मेंडुले, डॉ. मनिषा रेवतकर,आदी विशेषज्ञ डाँक्टरों के साथ ममता शेंडे, मिना नंदनवार, अश्विनी राखुंडे, प्रियंका गणवीर, लता सांडे, वसंत गुडघे, आदी का सहयोग मिला। इस शिबिर मे पत्रकारों के साथ उनके परिवार के सदस्योंकी जॉच की गई। डॉ. ढवस, डॉ. मेंडुले, डॉ.खंडारे, डॉ. उराडे आदी ने भी अपने मार्गदर्शन मे तंबाकू,खर्रा, आदी के सेवन से कैंसर जैसी बिमारियोंकी सम्भावना रहती है, यह बताते हुए चंद्रपुर जिले मे इसका प्रमाण बढ रहा है, ऐसा बताया। पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजु गेडाम ने प्रास्ताविकता रखी। संचालन, सचिव विनायक रेकलवार ने और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष युवराज चावरे ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button