
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
बेगूसराय :बीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ पर सोमवार की सुबह मलहडीह गांव के पास एक बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में घटनास्थल पर दो युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही गयी! रिश्ते में दोनों मृतक ममेरा फुफेरा भाई बताए गये हैं!मृतक दोनों भाई में एक भाई की पहचान मलहडीह वार्ड नंबर 6 गांव निवासी जगदीश सहनी के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई वही दूसरा फुफेरा भाई फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपनिया वार्ड निवासी विनोद सहनी के 18 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार के रूप मे हुई घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया जाता कि सुबह में एक बाइक पर सबार होकर दोनों भाई मुजफ्फर बाजार दवाई लेने के लिए गया था, दबाई लेकर जब अपने घर लाइक से लौट रहा था! इसी दौरान बस और बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई! जिसमें दोनों भाई की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गईघटना की जानकारी मिलते ही मलहडीह गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और दोनों शव को सड़क पर रखकर संजात वीरपुर पथ को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे दिन तक जाम रखा! घटना की सूचना मिलने के बाद वीरपुर प्रखंड के बीडीओ, सीओ और वीरपुर थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया!उसके बाद आवागमन सड़क पर सामान्य हुआ! बताया जाता है कि बस मलहडीह गांव का ही था वहीं बस का चालक घटना होने के बाद बस को छोड़कर फरार हो गया! ग्रामीणों ने बस को घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त भी घटना के बाद कर दिया! पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! वहीं मृतक के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ हैमलहडीह गांव निवासी जगदीश सहनी का पुत्र शिवम कुमार भाई में इकलौता भाई था ! जिसकी मौत होने के बाद हमेशा के लिए घर का चिराग बुझ गया वही मां और बहन का हाल अपने भाई के लिए रो रोकर खराब है! अब बहन राखी किस भाई के हाथ में बांधेगी वही फुलवडिया निपनिया वार्ड निवासी मृतक फुफेरा भाई दो भाई था! जिसमें एक भाई की दर्दनाक मौतआज बाइक दुर्घटना में हो गई


Subscribe to my channel