बिहारराज्य

Bihar Newsराकेश पासवान के परिजनों से मिलने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी,पूर्व IPS संत कुमार पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की जल्द कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट विवेक तिवारी वैशाली बिहार

लंगर :जन सुराज अभियान से जुड़े छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान ने आज भीम आर्मी के दिवंगत नेता राकेश पासवान के घर गए और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने राकेश पासवान की अपराधियों द्वारा हत्या पर शोक व्यक्त किया साथ ही कहा दुख की इस घड़ी में जन सुराज राकेश पासवान के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने राकेश पासवान की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की और राज्य ने निरंतर बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर भी चिंता जाहिर की।बता दें कि अम्बेडकर जयंती से एक दिन पहले दलित नेता राकेश पासवान की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वैशाली और बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशांत किशोर भी अपने पदयात्रा के दौरान लगातार बिहार में कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालातों पर सवाल उठा रहे हैं। संत कुमार पासवान ने ये भी कहा कि अगर समय रहते इसे नहीं सुधारा गया तो आने वाले चुनाव में जनता वोट के माध्यम से महागठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button