
रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
किशनगंज :- बहादुरगंज मुख्य बाजार स्थित झांसी रानी चौक में आए दिन जाम लगने से शहरवासियों सहित राहगीर परेशान रहते हैं। रमज़ान के दिन इस चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रोजेदारों ने कहा कि ईद का पर्व करीब है ग्रामीण क्षेत्रों से लोग कपड़ा, जूता, साज-सज्जा का सामान सहित कई जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए आते हैं और घंटों जाम में फंसे रहते हैं ना जाने कब निजात मिलेगी, नगर प्रशासन द्वारा अबतक कोई ठोस पहल क्यों नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से यथाशीघ्र जाम से निजात दिलाने की मांग की है।


Subscribe to my channel